राजधानी के कई इलाकों में कंजक्टी वाइरस फैल गया है। आंखों में चुभन के साथ इसके लक्षण शुरू हो रहे हैं। 24 घंटे के भीतर पानी बहने से लेकर आंखें लाल होने तक की स्थिति में पीडि़त पहुंच रहे हैं। अंबेडकर अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से रोज औसतन डेढ़ दर्जन मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। गुरुवार से स्थिति ज्यादा बिगडऩी शुरू हुई है। शुक्रवार को तो लोधीपारा तरुणनगर में सबसे ज्यादा संक्रमण फैलने की खबर है। यहां एक ही बस्ती में 40 से ज्यादा पीडि़त हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सभी हेल्थ सेंटरों को अलर्ट कर दिया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। इसके बावजूद वाइरस तेजी से फैल रहा है। शहर के अलग-अलग हेल्थ सेंटरों और प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों से जानकारी लेने पर पता चला है कि गुढिय़ारी, डीडीनगर, समता कॉलोनी, टिकरापारा, कोटा, रामनगर और मोवा के कई इलाकों में कंजक्टी वायरस फैल गया है। पीडि़तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन इलाकों में सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान ही लोधीपारा तरुणनगर बस्ती में फैली बीमारी के बारे में पता चला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version