मुंगेली जिले के लोरमी में शुक्रवार देर रात महेश मोटर्स के हीरो शो रूम में भीषण आग लग गई। घटना में पूरा शो रूम धू-धूकर जल गया। जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह रात साढ़े 7 बजे शो रूम संचालक ने शॉप बंद कर दी। जिसके बाद अचानक रात 10 बजे के करीब शो रूम के अंदर से आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं। आग लगने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान शो रूम के अंदर लगभग 40 से अधिक तेज धमाके भी हुए। लगभग डेढ घंटे के इंतजार के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने देर रात आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त लगभग 65 नई बाइक, 40 पुरानी बाइक और सर्विसिंग के लिए आई हुई बाइक रखी हुई थी। इसके अलावा शो रूम में मौजूद सारे पाट्र्स भी जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में लगभग 2 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : बाइक शो रूम में लगी भीषण…हुए तेज धमाके…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

