विश्व में अनेक धर्मार्थ संस्थाएँ हैं जो लोगों के भले के लिए, उनके उत्थान के लिए कार्य करती हैं। किसी भी आपदा के समय ये संस्थाएँ पूरे जोश के साथ पीड़ितों की सेवा में जुट जाती हैं। भारत में भी ऐसी अनेक संस्थाएँ हैं। यह संस्थाएँ आपदा के समय पीड़ितों की मदद करने के साथ दूर-दराज के इलाकों में शिक्षा तथा चिकित्सा का प्रसार करने के साथ लोगों की आर्थिक मदद भी करती हैं। इन संस्थाओं को अनेक धनी लोगों से सहायता मिलती है। हमारा फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है। अनेक अभिनेता और अभिनेत्रियाँ धर्मार्थ संस्थाओं से जुड़े हैं। आज हम ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के विषय में बताने जा रहे हैं।

  1. शबानाआजमी

प्रसिद्ध कवि और शायर कैफी आजमी की पुत्री शबाना आजमी ने यू.पी. के गाँव मिजवान के नाम पर अपनी धर्मार्थ संस्था का नामकरण किया है। यह संस्था उन बच्चों को शिक्षित करती है जो शिक्षा से वंचित हैं। इन्होंने मिजवान गाँव में गरीब बच्चों के लिए विद्यालय, कालेज और कम्प्यूटर संस्था खोलने के साथ ही वहाँ की महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए चिकनकारी और सिलाई केंद्र भी खोला है।

  1. दीयामिर्जा

सन 2000 की ‘मिस इंडिया एशिया पैसिफिक’ सम्मान की विजेता दीया मिर्जा एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। लेकिन यह अपने अभिनय से अधिक अपने धर्मार्थ कार्यों के लिए चर्चा में रहती हैं। इन्होंने एडस के विषय में जनता में जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में आंध्र प्रदेश सरकार के साथ प्रचार किया। यह कैंसर पेशंटस एंड एसोसिएशन, क्राई और पेटा से जुड़ी हैं। साथ ही यह हरित पर्यावरण की प्रवक्ता भी हैं।

  1. विद्याबालन

विद्या बालन एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती हैं। यह स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर हैं। यह इन सभी कार्यों का रेडियो और टेलीविजन पर विज्ञापन के माध्यम से प्रचार कर रही हैं।

  1. ऐश्वर्यारायबच्चन

1994 की विश्व सुंदरी खिताब की विजेता ऐश्वर्या राय को ऐश के नाम से भी जाना जाता है। एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ यह एक अच्छी इंसान भी हैं। इन्होंने अनेक धर्मार्थ कार्य किए हैं। किसी के जीवन में प्रकाश आए इसलिए इन्होंने अपनी आँखें दान कर दी है। यह ‘द स्माइल ट्रेन’ की ब्रांड एंबेसडर हैं। यह संस्था बच्चों के कटे होठों की सर्जरी करके उन्हें क्लीफ्ट लिप देती है।

  1. प्रियंकाचोपड़ा

प्रसिद्ध बाॅलीवुड और हाॅलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाल शिक्षा और बाल अधिकार के प्रचार के लिए ब्रांड एंबेसडर बनीं। उनके इस प्रचार से साक्षरता दर में सुधार होगा।

  1. माधुरीदीक्षित

माधुरी दीक्षित कई सामाजिक अभियानों से जुड़ी हैं। उन्होंने सोनी चैनल के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 50 लाख रूपया जीतने के बाद उसे गुजरात के भूकंप पीड़ितों को दान कर दिया।

  1. नफीसाअली

‘मिस इंडिया’ तथा तैराकी चैंपियन नफीसा अली ने उड़ीसा तूफान में नष्ट हुए 48 गाँवों के घरों का पुननिर्माण करवाया। यह एडस पीड़ित लोगों के लिए आश्रम खोलने के साथ महिलाओं के अनेक संघ तथा मानवाधिकार आयोग की भी अगुआ हैं।

  1. गुलपनाग

यह श्राद्ध नामक परियोजना का हिस्सा बनीं जो बच्चों का कलात्मक विकास करता है। इन्होंने लैंगिक समानता, नशा विरोधी प्रचार, शिक्षा, रोजगार तथा आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों का समर्थन किया। पुराने कम्प्यूटर एकत्र कर गरीब लोगों में वितरित करवाए ताकि उनमें शिक्षा के लिए रूझान बढे। स्वास्थ्य दिवस पर इन्होंने सुलभ इंटरनेशनल समूह की स्थापना की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version