छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में हल्की तो कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गरियाबंद में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए और चिंगरापगार वॉटरफॉल घूमने गए पर्यटक कई घंटों तक बाढ़ में फंसे रहे। पुलिस ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को बाहर निकाला। इधर राजिम, अभनपुर, चंपारण्य और नवा रायपुर में भी जमकर बादल बरसे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : भारी बारिश… वॉटरफॉल घूमने गए पर्यटक कई घंटे तक फंसे रहे…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

