मौजूदा समय में लोगों पर रील बनाने का जबरदस्त क्रेज है. इसके लिए लोग जान की बाजी लगाने से कभी नहीं कतराते हैं. कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें रील बनाने के चक्कर में हादसा हो गया है. फिर भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते हैं. इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो कर्नाटक के कोल्लूर के पास अरासिनागुंडी झरने का है, जिसमें रील बनाते वक्त एक शख्स पानी के बहाव में बह गया. यह शख्स कैमरे में पीछे से वीडियो रिकॉर्ड करवा रहा था, इस दौरान उसके साथ हादसा हो गया.
पत्थर पर पैर फिसल और पानी में बह गया युवक


abplive.com की खबर के अनुसार बीते रविवार को शिवमोग्गा के कोल्लूर के पास अरासिनागुंडी झरने में इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में एक युवक के साथ हादसा हो गया. दरअसल, यह युवक यहां पत्थरों पर खड़ा होकर वीडियो शूट करवा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज गति से आ रही पानी में बह गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है. वहीं बचाव दल युवक की तलाश में लगा हुआ है. कोल्लूर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि युवक के परिजन भी कोल्लूर पहुंच गए हैं.
बता दें कि मौसम विभाग ने कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में खराब मौसम होने की जानकारी दी है. आईएमडी ने कर्नाटक के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. कर्नाटक के कई झरने का जल स्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है. भारत के अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस पर सेल्फी और रील बनाने के दौरान कई हादसे हुए हैं. इस दौरान कई लोगों की मौतें भी हुई है. पुलिस-प्रशासन की तरफ से इसे लेकर कोई जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाही कर अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version