रायपुर. कांग्रेस सरकार के अनुपूरक बजट में नियमितिकरण वादे पूरे होने की आस संविदाकर्मियों की आस थी किन्तु यह कामना पूरी नहीं हुई । पौने पांच साल में पूरे नहीं होने और 22 दिनों के निरंतर हड़ताल के बावजूद मांग पूरी नहीं किए जाने से नाराज संविदा कर्मचारी मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर नियमितिकरण के संकट को हरने हनुमान जी से अर्चना की। धरना स्थल तूता का माहौल मंगलवार को उस समय भक्तिमय हो गया जब हजारों की संख्या में राज्यभर से आए संविदा कर्मचारी हनुमान चालीसा गाकर हनुमान जी से अर्चना करने लगे। इन संविदा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार का अनुपूरक बजट भी निराशा के साथ बीत गया। सरकार की मंशा नियमितिकरण को लेकर साफ नहीं हो पा रहा है, न ही सरकार संवाद कायम कर रही है। इसलिए नियमितिकरण पर छाए इस संकट के बादल को हटाने केलिए हम संकटमोचन हनुमान जी से अर्चना किए।
नियमितिकरण पर संकट! संविदा कर्मियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

