दुर्ग जिले में एक 14 साल के लड़के की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। लड़का शाम के समय कॉलोनी में साइकिल चला रहा था। अचानक वो गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक एबल जॉन एमआईजी 300 हुडको भिलाई का रहने वाला था। मंगलवार शाम को वो एमडी बंगले के पीछे स्थित तालपुरी मैदान में साइकिलिंग करने के लिए गया था। मैदान में कई बड़े गड्ढे थे, जिनमें बरसात का पानी भर गया था। जॉन साइकिल चला ही रहा था कि अचानक उसकी साइकिल स्लिप हो गई और वो गड्ढे में गिर गया। गड्ढा काफी बड़ा और गहरा था। इससे जॉन पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : कॉलोनी में साइकिल चला रहा था छात्र…अचानक स्लिप होकर गड्ढे में गिरा…हो गई मौत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

