छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर खाक हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
चकरभाठा कैंप में किशनचंद टहल्यानी की कृष्णा सोसायटी के नाम पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की रात संचालक और कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। तभी रात करीब 12 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें उठ रही है। उन्होंने घटना की जानकारी दुकान संचालक के साथ ही आसपास के लोगों को दी। इसके साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
कृष्णा क्लॉथ सोसायटी चकरभाठा और आसपास कपड़े का प्रमुख व्यवसाय केंद्र है। यहां रेडीमेड कपड़े, साड़ी, चादर, कंबल सहित सभी तरह के कपड़े बेचे जाते हैं। आने वाले त्योहारों को देखते हुए वहां बड़े पैमाने पर कपड़े रखे हुए थे। इस कारण इसलिए हादसे के चलते बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version