छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पौड़ी गांव में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 17 साल की नाबालिग छात्रा को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के मालिक जितेन्द्र की ही जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही वाहन को आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम भी किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाया। मृत छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार वाहन ने छात्रा को कुचला…ग्रामीणों ने किया हंगामा…चक्काजाम…गाड़ी को किया आग के हवाले…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

