दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा में जिला प्रशासन के द्वारा अब बच्चों के लिए लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। इसके माध्यम से बच्चे किसी भी परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। यहां बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की किताबों का संग्रह है। विभिन्न कक्षाओं के पुस्तकों के आलावा प्रतियोगी परीक्षाओं का भी अध्ययन कर पाएंगे। यहां अखबार, मासिक, दैनिक पत्रिकाएँ भी उपलब्ध हैं। साथ ही विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का लाभ ले पाएंगे। यहां बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति अपनी रुचि अनुसार लाइब्रेरी से पुस्तक को इस कक्ष में आराम से बैठकर पढ़ सकता है। माना जाता है कि किताबों को पढ़ने से, समझने से सोच का विस्तार होता है। कुछ लोग किताबें पढ़ने के शौकीन होते हैं वो भी यहां आकर ज्ञान ग्रहण कर सकते हैं विभिन्न क्षेत्रों में सभी के लिए, सभी विषयों की महंगी पुस्तकें खरीदना आसान नहीं है, पैसे के अभाव में वह ज्ञान और शिक्षा से वंचित रह जाता है। परंतु पुस्तकालय के माध्यम से सभी प्रकार की किताबें एवं उनके ज्ञान का आसानी से लाभ लिया जा सकता है। उनके लिए यह पुस्तकालय सुगम एवं आसान माध्यम है वर्तमान संदर्भों में लाइब्रेरी की अहमियत अपने स्थान पर बरकरार है। जिला प्रशासन के प्रयासों से लाइब्रेरी के माध्यम से अब युवा पीढ़ी किताबों से जुड़ रही है यह एक सराहनीय पहल है। अब किसी भी वर्ग के बच्चे हों वे लाइब्रेरी के माध्यम से किताबों को पढ़ कर अपना ज्ञान वर्धन कर रहे हैं ।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version