बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। बारिश होने पर जहां गर्मी से राहत मिलती है, तो वहीं चाय के साथ अगर पकौड़े मिल जाए तो इसका मजा दोगुना हो जाता है। बारिश के मौसम में लोग स्वादिष्ट पकवान खाना मिस नहीं करते हैं। क्योंकि इस मौसम में तरह-तरह के स्वाद चखने का मन होता है। ऐसे में अगर आप बाहर का खाना खाते हैं, तो आपके स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आप परिवार के सदस्यों और बच्चों के लिए ही घर पर कुछ पकवान बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आप बारिश के मौसम में कुछ हेल्दी बनाना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दाल से बनने वाले कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह पकवान दाल से बनाए जाते हैं और इन्हें खाने से आपको परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता भी नहीं करनी होगी। नीचे बताए गए पकवानों को बनाने की रेसिपी बेहद आसान है। ऐसे में आप इन पकवानों को बनाकर बारिश का लुत्फ उठा सकती हैं।
मूंग दाल का डोसा
आप परिवार के सदस्यों और बच्चों के लिए मूंग दाल का डोसा भी ट्राई कर सकती हैं। इसकी रेसिपी काफी आसान है और यह खाने में भी स्वादिष्ट व हेल्दी होता है। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।
मूंग दाल का ढोकला
अगर आपको और परिवार के सदस्यों को ढोकला पसंद है तो आपको एक बार मूंग दाल का ढोकला जरूर ट्राई करना चाहिए। मूंग दाल का ढोकला स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। यह ढोकला साबुत मूंग, हर्ब्स और कुछ मसालों को मिलाकर बनाया जाता है।
मेदू वड़ा
मेदू वड़ा के बारे में तो लगभग सभी लोगों को पता है। यह साउथ की लोकप्रिय और फेमस डिश है। मेदू वड़ा को आप चटनी, दही व सांभर के साथ भी खा सकती हैं।
दाल वड़ा
चना दाल वडा की रेसिपी भी काफी आसान है। आप इन्हें बनाकर सुबह या शाम के नाश्ते में परोस सकती हैं।
चना दाल के पकौड़े
चना दाल के पकौड़े खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इनको बनाना भी काफी आसान होता है। आप चाहें तो शाम के स्नैक्स में बच्चों को चना दाल के पकौड़े बनाकर खिला सकती हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version