बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम-मोड़े एवं लोलेसरा में कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थानों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चौहद्दी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया है। ग्राम-मोड़े के प्रभारी अधिकारी प्रभारी नायब तहसीलदार बेमेतरा रोशन साहू, ग्राम-लोलेसरा के प्रभारी अधिकारी राजकुमार मरावी प्रभारी तहसीलदार एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड साजा के ग्राम पिपरिया एवं गर्रा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-पिपरिया के प्रभारी अधिकारी प्र.तहसीलदार साजा चंद्रशेखर चंद्राकर, ग्राम-गर्रा के प्रभारी अधिकारी नीलम सिंह पिस्दा प्र.तहसीलदार थानखम्हरिया एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा आशुतोष चतुर्वेदी होंगे। उपरोक्त गांवों मे कुल 05 कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार कन्टेनमेंट जोन में निम्नानुसार कार्यवाही की जावेगी:-उक्त चिन्हांकित क्षेत्रों अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। कन्टेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जावेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सेम्पल इत्यादि जॉच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जावेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तायल द्वारा जारी आदेश में कन्टेनमेंट जोन में केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनेटाईजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी. अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई.किट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, घरों का एक्टिव सर्विलांस और खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version