नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने तबलीगी जमात केस में बुधवार को 20 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। ईडी की टीम आज दिल्ली में 7 जगहों पर, मुंबई में पांच जगहों, अंकेश्वर में एक जगह और कोच्चि में तीन जगहों पर छापेमारी की। ईडी की टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है। देशभर में 20 ठिकानों से तबलीगी जमात की फंडिंग से जुड़े अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस सीज़ किए गए हैं। ईडी की टीम ने दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यहीं पर जमात के मुखिया मौलाना साद का घर है। बता दें तबलीगी जमात का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद उसके मुखिया मौलाना साद पर पुलिस ने शिकंजा कसा था। अप्रैल में ही ईडी ने मौलाना साद समेत पांच लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने मौलाना साद के चार सहयोगियों से पूछताछ भी की थी। इन लोगों से पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों की ओर से जानने की कोशिश की जा रही है मरकज के फंड की देखभाल कौन करता था। मरकज के लिए फंड कहां से और कैसे आता है। क्या यह फंड डोनेशन के जरिए आता है। ईडी ने मौलाना साद को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन अभी तक वह हाजिर नहीं हुआ है। बहरहाल श्वष्ठ दस्तावेज खंगालने में जुटी है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version