रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव के पद पर डॉ. रश्मि चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। डॉ. रश्मि चंद्राकर की नियुक्ति महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा की सहमति से की गई है। डॉ. रश्मि चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि डॉ. रश्मि चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश सचिव की कमान सौंपी है। आपको बता दें कि डॉ. रश्मि चंद्राकर का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी अहम योगदान रहा है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ रहकर अपने दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। इसी क्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद पूर्व (निर्वाचित), विभिन्न राजनीतिक पदों में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद वर्तमान, जिलाअध्यक्ष अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी जिला महासमुंद पूर्व, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि पूर्व, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ वर्तमान, संयुक्त महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व, शामिल है। इसी प्रकार सामाजिक पदों में सदस्य उपक्षेत्र बेमचा सदस्य, अध्यक्ष उपक्षेत्र बेमचा चंद्रनाहू कुर्मी समाज महासमुंद पूर्व, उपाध्यक्ष प्रदेश कुर्मी महिला समाज छत्तीसगढ़, उपाध्यक्ष जिला सर्व कुर्मी समाज महासमुंद शामिल है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बनने पर डॉ. रश्मि चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version