छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस दोहरे हत्‍याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस आरोपित राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच की बताई जा रही है। दरअसल, विवाद उस वक्‍त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इसपर आरोपित भड़क उठा और गुस्‍से में आकर तलवार से सौतेले मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया।
हमले में सौतेले बहन की हालत गंभीर
इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
उरला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि सौतेले बेटे ने मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। हालांकि पुराने विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम हेमिन साहू और रोहन साहू है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version