नागपुर में चोरी का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। चोरी के इस मामले में किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने ही अपने घर में चोरी करवाई और 14 लाख के माल पर हाथ साफ़ कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस पूरे रैकेट की महिला ही सरगना थी।
दरअसल, यह मामला नागपुर के सदर थाने का है जहां फरियादी सुमित यादव अपनी पत्नी के साथ रहता था। जब वह पत्नी के साथ अपने चाचा के घर किसी काम से गया थी उसी समय उसके घर में चोरी की घटना हो गई। उसके घर से 14 लाख का माल गायब हो गया। गायब सामान में 6 लाख का सोना भी था।
घर में सीसीटीवी होने के चलते चोरी यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस की जांच में जो बात सामने आई उसे जानकर फरियादी सुमित यादव के होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले के पीछे उसकी ही पत्नी है। पुलिस के मुताबिक फरियादी सुमित की पत्नी ने अपने दोस्तों की मदद से अपने घर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को महिला के दोस्तों की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर महिला ने अपने ही घर में चोरी क्यों करवाई।
पत्नी की करतूत जानकर उड़ गए पति के होश…पुलिस भी रह गई हैरान…ऐसा भी होता है?
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
