रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. जशमी चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। डॉ. जशमी चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। डॉ. जशमी चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि डॉ. जशमी चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। विदित हो कि डॉ. जशमी चंद्राकर जिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पद पर जिला अस्पताल पंडरी रायपुर में पदस्थ है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. जशमी चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version