छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क नहीं बनने को लेकर एक पंच ने 50 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर में चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए घंटों हंगामा मचाया।
पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसे समझाइश देकर नीचे उतारा। पंच का कहना है कि विधायक और संसदीय सचिव ने गांव में सड़क बनाने का वादा किया था और पैसा पास होने की बात कही थी। लेकिन, अब तक कोई काम शुरू नहीं किया गया। देवरीखुर्द निवासी जयशंकर चौबे वार्ड क्रमांक 9 का पंच है। वो शुक्रवार को गांव में बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर तखतपुर गया था। इसके बाद जब गांव लौटा तो वह शाम को करीब पांच बजे मोबाइल टॉवर में चढ़ गया। उसे टावर में चढ़कर चिल्लाते देखकर लोगों को पहले कुछ समझ नहीं आया। बाद में उसकी हरकतों और सुसाइड करने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वह टावर से कूद कर सुसाइड करने की बात कह रहा था। गांव वालों ने उसके सुसाइड करने का कारण पूछा, तब वह गांव और वार्ड की समस्याएं दूर नहीं करने के कारण सुसाइड करने की बात कहने लगा। इसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सरपंच ने युवक के वार्ड में सीसी रोड पास होने की जानकारी गांव वालों को दी। तब गांव वाले उसे रोड बनवाने की बात कहकर नीचे उतरने के लिए कहते रहे। थाना प्रभारी एसआर साहू सहित पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन, युवक समस्याएं दूर करने के बाद ही अपना फैसला बदलने की चेतावनी देने लगा। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश दी और मांगे पूरी होने और सरपंच के द्वारा सीसी रोड पास कराने की जानकारी दी। काफी समझाने के बाद युवक टॉवर से नीचे आया, तब पुलिस ने राहत की सांस ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version