अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष 2023 में फ्रेंडशिप डे 6 अगस्त को मनाया जा रहा है यानी की आज। ऐसे में इस खास दिन पर अपने दोस्तों को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट दिया जाता है। कई बार इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन हो जाती है कि मित्रों को कैसा तोहफा दें ? जिससे वो प्रसन्न हो जाएं। तो आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आएं है एक स्पेशल आर्टिकल, जिसमें जानेंगे कि दोस्तों को राशि अनुसार कैसा गिफ्ट दे सकते हैं ? जिससे आपके संबंध पहले से भी अधिक प्रगाढ़ हो जाएंगे।

 फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को राशि अनुसार करें ये गिफ्ट-

मेष राशि : आपके दोस्त की राशि अगर मेष है तो उसे ज्वेलरी, गैजेट, गेमिंग जैसी चीजें गिफ्ट दे सकते हैं।

वृषभ राशि : इस राशि के दोस्तों को आज के दिन आप म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट जैसी चीजें उपहार में सकते हैं। इसके अलावा दोनों मिलकर कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, तो वो भी परफेक्ट साबित होगा।

मिथुन राशि : यदि आपके मित्र की राशि मिथुन है तो उन्हें घर की सजावट या साज-श्रृंगार का सामान तोहफे में दें।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को काफी भावुक कहा जाता है। ऐसे में इनके लिए फोटो फ्रेम, फोटो एलबम और स्क्रैपबुक जैसी चीजें बेस्ट रहेंगी।

सिंह राशि : अगर आपके दोस्त की राशि सिंह है तो आप उन्हें स्टाइलिश कपड़े, ज्वेलरी और चॉकलेट उपहार के रूप में दे सकते हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को आप कोई डायरी, डिजाइनर पेन या फ्रेम जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को आप लंच या डिनर पर ले जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : अगर आपके दोस्त की राशि वृश्चिक है तो उन्हें परफ्यूम या परफ्यूम वाले कैंडल गिफ्ट कर सकते हैं।

धनु राशि : ये लोग काफी जिज्ञासु होते हैं इसलिए इन्हें ऐसी चीज गिफ्ट करें, जिन्हें ये गहराई से जान सकें। जैसे कि किताब या फिर इनसाइक्लोपीडिया।  

मकर राशि : आज के दिन आप मकर राशि के जातको को सॉफ्ट टॉय या मखमल की चीजें दे सकते हैं।

कुंभ राशि : आप इन्हें एंटीक ज्वेलरी और कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं।

मीन राशि :  ये लोग काफी धार्मिक होते हैं तो इन्हें आप धार्मिक मूर्तियां, धार्मिक कलाकृति या वास्तु से जुड़ी चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version