महासमुंद। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के उच्च शिखर काे छू रहा है। विकास की कड़ी में रेल्वे को भी जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने देशभर के 508 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत माॅडल स्टेशन बनाने तथा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशनों सहित महासमुंद रेल्वे को स्टेशन को भी इस योजना के तहत जोड़ा गया है। जिसके तहत महासमुंद स्टेशन में स्टेशन पहुंच मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/ एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क, ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज भू-निर्माण जैसी सुविधा आदि शामिल है। इन सभी सुविधाओं के लिए मास्‍टर प्‍लान तैयार कर अलग-अलग चरणों में इनका विस्‍तार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ जैसी योजनाएं भी बनाई जाएगी। यात्री सुविधाओं के साथ ही इस योजना क तहत रेलवे स्‍टेशन के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में भी बदलाव लिया जाएगा और इसे दिव्‍यांगों और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद जैसे छोटे स्टेशन को इस महत्वपूर्ण योजना में शामिल कर 16 करोड़ रुपए स्वीकृत कर प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। महासमुंद रेल्वे स्टेशन में उक्त कार्य की स्वीकृति से रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने रेल्वे सुविधाओं में विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version