आने वाले दिनों में प्याज की कीमत में तेजी आम लोगों के आंखों से आंसू निकालने वाली है. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्याज की कीमतें आने वाले दिनों में 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। क्रिसिल मार्केट इंटेलीजेंस एंड एनालिटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सप्लाई-डिमांड में खाई होने के चलते अगस्त के आखिर में प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट ने अपने ग्रांउड रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रिटेल मार्केट में प्याज की कीमतों बढ़कर सितंबर महीने में 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है।
एक तरफ पहले से टमाटर, अदरक, मिर्च, लहसुन और दूसरी सब्जियों की कीमतें आम लोगों को परेशान कर रही है. अब अब प्याज की कीमतें बढ़ी तो आम लोगों के खाने के स्वाद का जायका बिगड़ सकता है।
टमाटर के बाद अब प्याज की बारी… अगस्त आखिरी तक बढ़ सकती हैं कीमतें…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

