जशपुर जिले में लिव इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रेमी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन प्रेमिका ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। युवती की अर्धनग्न लाश बस स्टैंड पर एक होटल के पास मिली है। मामला सन्ना क्षेत्र का है।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि ग्राम चंपा का रहने वाला मुकेश उर्फ बौना पैकरा (22 वर्ष) और सन्ना के कुम्हारटोली की रहने वाली संगीता कुम्हार (20 वर्ष) के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों सन्ना इलाके में एक साथ लिव इन में रहने लगे थे। दोनों का 2 साल का एक बच्चा भी था। मुकेश को शराब पीने की बुरी लत थी। 9 अगस्त को शराब के नशे में धुत होकर युवक आया और संगीता से शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगने लगा। युवती ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इस बात से गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। जिस पर युवती रात को थाने गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। युवती की शिकायत पर सन्ना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल भेजा गया। हालांकि मामले को बेहद हल्के में लेते हुए पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करवाकर उसे वापस घर भेज दिया। यहां फिर से उसका मुकेश के साथ झगड़ा हुआ, जिस पर उसने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने युवती के शव को भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में एक होटल के पास फेंक दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version