सोशल मीडिया पर रोजाना यूं तो कई वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ दिल को छू जाते हैं, तो कुछ दिल दहला देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मगरमच्छ से जुड़ा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के डर के मारे रोंगटे खड़े हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे जमीन के अंदर से एक के बाद एक दो खूंखार मगरमच्छ मुंह फाड़े निकलते नजर आ रहे हैं, जिनका कुछ लोग रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं.
चौंका देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे जमीन के अंदर से एक के बाद एक दो मगरमच्छ निकलते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर वहां मौजदू लोग भी हैरान रह गए. वीडियो में कुछ मगरमच्छ को रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद यकीनन इस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है. वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘हे भगवान ये वहां क्या कर रहे हैं.’


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. महज 22 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 352.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. (ndtv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version