रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिन को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सबेरे अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश के सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। सद्भावना दिवस पर सभी ने हिंसा का सहारा लिये बिना हर मतभेद को बात-चीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा की।
प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में मनाया गया सद्भावना दिवस, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
