छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है, इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पहला आवेदन रायपुर दक्षिण विधानसभा से मिलने की खबर मिली है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा से पहला आवेदन मिला है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कन्हैया अग्रवाल ने ब्लाक अध्यक्ष को पहला आवेदन सौंपा है। उन्होंने रायपुर दक्षिण सीट से दावेदारी की है। 2018 के चुनाव में भी दक्षिण सीट से ही कन्हैया अग्रवाल ने ताल ठोंकी थी। विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा रखने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो 22 अगस्त तक ब्लॉक अध्यक्ष से फॉर्म लेना होगा। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से मिली है। आवेदन की इस प्रक्रिया के बाद ब्लॉक स्तर पर गठित कमिटी कुल आवेदनों में से पांच दावेदारों की अनुशंसा करेगी। इसके बाद जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में इन आवेदनों पर चर्चा और समीक्षा होगी। आवेदक के मूल्यांकन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी इनमे से तीन दावेदारों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेगी। दावेदार को सामाजिक गतिविधियां भी बताना होगा। वही अंतिम चरण में अनुशंसा सूची पर पीसीसी विचार करेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version