सोशल मीडिया एक ऐसा दुनिया है जहां पर आप अपने फ्री टाइम में खुद को एंटरटेन कर सकते हैं। हर दिन वहां कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसका लोग खूब लुफ्त उठा रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लंगूर पेड़ पर लटका हुआ है। और नीचे बाघ के 2 शावक आराम कर रहे हैं। मगर लंगूर से ये देखा नहीं गया कि ये दोनों आराम कैसे कर रहे हैं। उसके बाद क्या था, फिर लंगूर ने दोनों को तंग करना शुरू कर दिया। सबसे पहले वो एक शावक के कान को खींचकर उसे जमीन से थोड़ा ऊपर तक ले जाता है। खुद को छुड़ाने के चक्कर में वो शावक जमीन पर गिर जाता है। उससे परेशान होकर दोनों शावक जाने लगते हैं मगर ये लंगूर तब भी नहीं मानता। और जाते जाते भी एक बाघ के शावक की पूंछ को खींचकर भाग जाता है।
लोगों ने कहा- ‘आग से खेल रहा है’


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @Fascinating नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि एक बहादुर लंगूर। इस पर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 811.8K व्यू मिल चुके हैं। और 6,700 से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इस पर लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- वो उनकी कमजोरी जानता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि- उसे दिख नहीं रहा है, हमला होने ही वाला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version