रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव के पद पर गौरव चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। गौरव चंद्राकर की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। गौरव चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि गौरव चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश संरक्षक की कमान सौंपी है। विदित हो कि गौरव चंद्राकर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी सक्रिय रहे है। वे पूर्व एवं वर्तमान में कई पदों पर पदस्थ रहे है, इसी क्रम में वे पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कूर्मि क्षत्रिय समाज महासमुंद, डॉयरेक्टर चंद्रनाहू शिक्षण समिति महासमुंद, अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन महासमुंद। इसी प्रकार वे राजनीतिक क्षेत्र में भी कई पदों पर पदस्थ रहे जिसमें एनएसयूआई प्रदेश सचिव वर्ष 2007 विकास उपाध्याय की टीम में कार्य किया, अध्यक्ष युवा कांग्रेस वर्ष 2010 में प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष रहकर विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस में युवाओं को जोड़कर पार्टी हित में काम किया, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद वर्ष 2017-18 रहते हुए पार्टी हित में कार्य किया एवं 2018 चुनाव में कोमाखान प्रभारी रहकर पाटी्र को विजय बनाने में सहयोग किया, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के पद पर वर्तमान में पदस्थ है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव बनने पर गौरव चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version