भिंडी एक ऐसी डिश है, जिसे खाना हम सभी को काफी अच्छा लगता है। इसे सेहत के लिए भी उतना ही अच्छा माना जाता है। इससे आपको कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलते हैं। हालांकि, भिंडी के साथ एक समस्या यह होती है कि जब इसे घर पर बनाया जाता है तो यह अक्सर चिपचिपी रह जाती है। जिससे खाने का स्वाद भी बिग? जाता है। अक्सर लोगों को यह समझ ही नहीं आता है कि वे भिंडी को किस तरह बनाएं, जिससे वह चिपचिपी ना बने। हो सकता है कि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप भिंडी को चिपचिपा होने से बचा सकते हैं-
धोने के बाद जरूर पोंछे
भिंडी बनाते समय आपको हमेशा यह ध्यान रखना होता है कि भिंडी में किसी तरह की नमी ना हो। अगर भिंडी में नमी होती है तो इससे वे चिपचिपी बनती है। इसलिए हमेशा यह ध्यान रखें कि भिंडी को ठंडे पानी से धोएं और फिर रसोई के साफ टॉवल या पेपर टॉवल की मदद से उसे थपथपाकर पूरी तरह सुखा लें। भिंडी काटते समय उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए।
पैन को करें प्रीहीट
भिंडी को चिपचिपा होने से बचाने के लिए उसे सही तरह से पकाना जरूरी होता है। हमेशा भिंडी को किसी चौड़े और फ्लैट पैन में पकाएं। ऐसा करने से पैन में बहुत अधिक फिल नहीं होता है और इससे वह चिपचिपी नहीं बनती है। इसके अलावा, आप भिंडी बनाते समय पहले पैन को पहले से गरम कर लें और फिर तेल डालें।
नींबू के रस का करें इस्तेमाल
भिंडी में नींबू के रस का इस्तेमाल करने से ना केवल उसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है, बल्कि उसका चिपचिपापन भी काफी कम होता है। आप चाहें तो नींबू के रस की जगह अमचूर पाउडर, सिरका या फिर टमाटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, ये इंग्रीडिएंट्स एसिडिक होते हैं और ये भिंडी के चिपचिपेपन को कम करते हैं।

  • मिताली जैन
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version