बिलासपुर। सांइस कॉलेज के छात्र अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तब छोटे भाई ने खिड़की से देखा, तो छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर तालाशी ली।
मृतक के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं पढ़ाई से थक गया हूं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। सक्ती जिले के मालखरौदा पीरदा निवासी धनेश्वर प्रसाद जायसवाल पिता नंद कुमार जायसवाल (24) सरकंडा साइंस कालेज में एमएससी का छात्र था। राजीव विहार कालोनी गली नंबर-2 में किराए के मकान में उसका छोटा भाई प्रदीप जायसवाल भी रहता है। प्रदीप बीएससी का छात्र है।
मकान के अन्य कमरे में भी कई छात्र किराए में रहते हैं।वहीं कुछ छात्र रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने-अपने घर चले गए हैं। धनेश्वर और उसका छोटा भाई प्रदीप जायसवाल थे। गुरुवार की रात आठ बजे दोनों खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच ज्यादा गर्मी पडऩे के कारण प्रदीप अपने बड़े भाई धनेश्वर को बताकर बगल के एक कमरे में सोने चला गया। दरवाजा बंद किया फिर कूलर चालू कर सो गया। धनेश्वर भी दरवाजा बंद कर दिया।
शुक्रवार की सुबह सात बजे प्रदीप सोकर कमरे से बाहर निकला तब धनेश्वर का कमरा बंद था। करीब एक घंटे बाद आठ बजे भी धनेश्वर कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद प्रदीप दरवाजा खटखटाया व आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने कुर्सी लगाकर खिड़की से झांककर देखा तो, धनेश्वर का शव फांसी के फंदे में लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों के साथ सरकंडा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। दरवाजा को तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद मृतक के स्वजन को जानकारी दी गई। स्वजन के आने के बाद शव को फंदे से उताकर सिम्स भेजा गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया। पिता मृतक के पिता रायगढ़ के छाला एसईसीएल में पदस्थ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे बिलासपुर पहुंचे।
सुसाइड नोट में ये लिखा है छात्र ने
सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे माफ करना अम्मा, पापा। छोटू आई लव यू। मैं किसी के भी वजह से यह कदम नहीं उठाया हूं। बस थक गया हूं पढ़ाई से। अब नहीं होगा मुझसे। सरकंडा पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version