Wednesday, December 10

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त छ्सपा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है बंगाल में चुनाव आयोग नरेन्द्र मोदी, अमित शाह हो गये हैं। पूरे देश कोरोना के कारण मृत स्थिति पर आ गई है और केंद्र सरकार चुनाव-चुनाव खेल रही है। चुनाव कराने के लिए खरबों रुपये खर्च कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कोरोना पीडि़तों के लिए देश को आत्म निर्भर का नारा देके एक कोने पे चले गये हैं। आक्सीजन के नाम पर मन की बात कहते हैं। प. बंगाल में जब स्थिति बिगड़ते चली जा रही है तो एक दिन में चुनाव कराने के लिए विपक्षी नेताओं ने गुहार लगाई। ऐसी स्थिति में चुनाव स्थगित होना चाहिए था। पर नेताओं को देश की जनता से क्या लेना देना। मरते हैं तो मरे पद प्रतिष्ठा पास रहे। श्री नरेंद्र मोदी जी, श्री अमित शाह का बंगाल की सत्ता में काबिज ही मुख्य उद्देश्य रह गया है। भारत की जनता जाए नर्क में ऐसा उन्होंने व्यवहार किया है। चुनाव में बाजी हासिल करने के लिए सभी अनैतिक काम के साथ बंगाल को कोरोना की भेट चढ़ा दिए। चुनाव आयोग की भूमिका बंधुआ मजदूर जैसी है। सरपंच से लेकर राष्ट्रपति तक का देश की सेवा का मुखौटा जनता ने देख लिया है और इनका देश प्रेम। एक राज्य का चुनाव एक साथ कराने से घबराने वाली भाजपा स्व.पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हंसती है। जिन्होंने अंग्रेजों के जेल में 9 वर्ष तक देश की आजादी का संघर्ष के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।न कि सत्ता के लिए। जिनका मखौल भाजपा उड़ाती है। जिनका देश की आजादी के लिए कोई लेना देना नहीं। ये भाजपा की भारत माता की जय है। जनता देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को माकूल जवाब देंगे, वह ज्यादा दिन नहीं है। आयोग चुनाव के नाम पर महामारी को बढ़ावा देने का काम किया है। जिसे भारत नहीं भूलेगा।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031