राजस्थान के अजमेर में पिछले दिनों जंगल मे मिली युवक की लाश से सनसनी फैल गई लेकिन जब इस हत्या का खुलासा पुलिस ने किया तो सबके होश उड़ गए। भाभी के प्यार और सम्पत्ति के चक्कर में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर डाली। अजमेर शहर से 80 किलोमीटर दूर मेवदा कलां गांव के जंगल में बीते दिनों एक युवक की लाश मिली थी और उसकी पहचान मेवदा गांव निवासी देवराज गुर्जर के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में देवराज के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में मृतक देवराज के काका के लड़के धनराज गुर्जर की रिपोर्ट पर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में पहले से ही धनराज गुर्जर पर शक हुआ और बाद में उसे पकड़ लिया जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी धनराज जब पुलिस की गिरफ्त में आया तो उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में धनराज ने बताया कि वह देवराज को जंगल में लकडिय़ां काटने के बहाने लेकर गया जहां उसने देवराज को भरपूर शराब पिलाई लेकिन खुद कम शराब पी। उसके बाद उसने देवराज पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। धनराज ने वारदात को अंजाम देने के बाद गांव में आकर अपने भाई के लापता होने का ढोंग किया और पुलिस में अपने ही भाई के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में पुलिस के साथ उसे ढूंढने का प्रयास किया और लगातार रोने का नाटक करता रहा। पुलिस को धनराज के रोने से शक हुआ और उसे पहली नजर में आरोपी मान लिया। पुलिस ने आरोपी धनराज को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी धनराज ने बताया कि वह अपनी ही भाभी से मन ही मन प्यार करने लगा था और उसने सोचा अपने भाई को मारकर वह अपनी भाभी से शादी कर लेगा। इसके साथ ही भाई की सम्पत्ति भी उसके नाम हो जाएगी। बस इसी लालच ने धनराज को अपने भाई का कातिल बना दिया। वहीं दूसरी ओर अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतका की पत्नी और आरोपी धनराज के बीच पहले से सम्बंध थे या नहीं। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी धनराज को अपने ही भाई देवराज के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाभी के प्यार में दीवाना हुआ देवर, भाई को उतार दिया मौत के घाट
Previous Articleवसंत पंचमी के मौके पर कराया गया नन्हें बच्चों का विद्यारंभ
Next Article जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा में हो
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















