रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेर-छेरा की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि छेर-छेरा पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने के बाद मनाया जाता है। छेर-छेरा के दिन द्वार-द्वार पर ’’छेरी के छेरा …, छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा…’’ की गूंज सुनाई पड़ती है और प्रदेशवासी उल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं। यह छत्तीसगढ़ की महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति-परपंरा को भी दर्शाता है। यह त्यौहार प्रदेश की दानशीलता की परम्परा को भी जीवंत करता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस पावन दिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण होने और नागरिकों की खुशहाली की कामना की।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | ||||||
2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 |
30 |
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.