Breaking छत्तीसगढ़ राज्यों से

मौसम बदलने के कारण ठंड भी हुई थोड़ी कम

file foto

रायपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशवासियों को कल ठंड से थोड़ी राहत तो मिली थी। वहीं आज एक बार फिर मौसम ने लोगों को चौंका दिया। आज सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम बदलने के कारण ठंड भी थोड़ी कम हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तापमान बढऩे की संभावना जताई हैं। लेकिन मौसम विभाग ने आज भी कई जगह शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान जशपुर में दर्ज किया गया। जशपुर का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर का तापमान 11.5, दुर्ग में 9.2, राजनांदगांव में 9.6, कोरबा में 9.2 डिग्री, रायगढ़ में 10.2, मुंगेली में 9.0, कांकेर में 7.6, दंतेवाड़ा में 8.0, बीजापुर में 8.9 डिग्री, बस्तर में 8.8, बिलासपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

About the author

NEWSDESK

Cricket Score

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
44,690,738
Recovered
0
Deaths
530,779
Last updated: 16 minutes ago

Advertisement

Advertisement

Follow by Email
YouTube
Instagram
error: Content is protected !!