Author: NEWSDESK

सोशल मीडिया मनोरंजन के साथ अपनी बात को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने का प्लेटफॉर्म है। लोगों की दिनचर्या का अभिन्न अंग बन गया है। वैसे…

भगवान शंकर का प्रिय महीना सावन रविवार 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा, जो 22 अगस्त तक चलेगा. हिन्दू पौराणिक ग्रंथों के हिसाब से सनातन धर्म…

महासमुन्द। अपने बीते दिनों को याद करके भावुक हो जाने वाले बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छिर्राचुवा के आश्रित ग्राम खवासपाली के किसान श्री गुपत साहू…

  बीजापुर। जिले के बीजापुर ब्लाक अंतर्गत संतोषपुर निवासी फुलदई साहनी करीब सालभर पहले पीड़ित थी और उसका हिमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम था। वहीं वजन भी 35 किलोग्राम रहने सहित वह पूरी तरह कमजोर हो गयी थी ।लेकिन मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् आंगनबाड़ी केन्द्र में फुलदई को मिले नियमित रूप से पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य जांच सहित उपचार के फलस्वरूप अब फुलदई एनीमिया से मुक्त हो गयी है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर स्वस्थ हुई फुलदई साहनी बताती हैं कि एनीमिया से पीड़ित होने के कारण वह बहुत कमजोर थी और घरेलू काम करने के दौरान भी जल्दी थक जाती थी। उसकी एक बेटी पूर्वी साहनी साढ़े 4 वर्ष की है जो आंबनबाड़ी केन्द्र से लाभान्वित हो रही है, वह भी सुपोषण की दृष्टि से मध्यम श्रेणी में है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के परामर्श से फुलदई साहनी और बेटी पूर्वी साहनी आंगनबाड़ी केन्द्र से लाभान्वित होकर नियमित तौर पर गर्म पौष्टिक भोजन सहित अंडा, चिक्की, पौष्टिक बिस्किट जैसे अतिरिक्त पौष्टिक आहार लेने लगी। इसके साथ ही नियमित रूप  से स्वास्थ्य तथा उपचार से लाभान्वित हुई। इन सभी का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ और मार्च 2021 तक फुलदई साहनी एवं उसकी बेटी पूर्वी साहनी के स्वास्थ्य में व्यापक सुधार आया। वर्तमान में फुलदई का हिमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम होने सहित वजन 46 किलोग्राम हो गया। वहीं बेटी पूर्वी साहनी गंभीर कुपोषण से बाहर होकर मध्यम श्रेणी में है तथा उसका वजन 14 किलोग्राम हो गया है। सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर स्वस्थ्य हुई फुलदई कहती हैं कि वह अब शारीरिक रूप से सक्षम महसूस कर रही हैं तथा घरेलू कार्य सहित घर की खेती-किसानी कार्य में अपने पति राजू साहनी का सहयोग कर रही हैं। फुलदई का कहना है कि उसे अब थकान-कमजोरी जैसी कोई समस्या नहीं है। अभी भी उसे नियमित तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट कर पोषण एवं स्वच्छता तथा साफ-सफाई का ध्यान रखने समझाईश दी जाती है। जिस पर वह पूरी तरह अमल कर रही हैं। वह शासन की इस महत्ती योजना के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहती हैं कि इस योजना से मेरे और मेरी बेटी जैसे बहुत से महिलाओं तथा बच्चों को लाभ मिल रहा है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आंगनबाड़ी केन्द्र में लक्षित बच्चों, शिशुवती माताओं एवं गर्भवती माताओं, शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं तथा एनीमिक महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है इस योजना से गर्म भोजन, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं उपचार सेवाएं तथा परामर्श सेवाएं लक्षित हितग्राहियों को सुलभ कराया जाता है।    

बमुश्किल सितम्बर तक बहने वाले बुडरा नरवा में अब फरवरी तक पानी, पंचायत की डेढ़ साल की मेहनत रंग लाई रायपुर। जल-संचय और जल-स्रोतों के संरक्षण-संवर्धन…

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास मंत्रालय का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को देश की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी…

इस बरस बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अुनरूप निर्मित परंपरागत सुन्दर राखियों से भाईयों की कलाईयां सजेंगी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश…

रायगढ़। नगर पालिक निगम के तत्कालीन निगमायुक्त आशुतोष पांडे के स्थानांतरण के बाद शहर में फर एक बार भूमाफिया सक्रिय हो गए है। उनके द्वारा शहर के…

राजनांदगांव। भाजपा की रमन सरकार ने राजनांदगांव में खेल प्रतिभा को देखते हुए 57 करोड़ की स्वीकृति देते हुए नया स्टेडियम बनवाया । स्टेडियम बनने के…

कांकेर। शहर की खूबसूरती का सबसे बड़ा कारण ऐतिहासिक महत्व वाला गढ़िया पहाड़ तथा शहर के बीच से बहने वाली दूधनदी है। दूधनदी का शहर का…

Page 3436 of 4354
1 3,434 3,435 3,436 3,437 3,438 4,354