चंडीगढ़। एक मिठाई विक्रेता की रातों रात करोड़पति बनने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। ये सच्ची कहानी है हरियाणा में सिरसा जिले के कलांवाली में रहने वाले धर्मपाल की। धर्मपाल ने बीते दिनों लॉटरी की 5 टिकटें खरीदी थी, लेकिन इस दौरान दुकान में सिर्फ 6 टिकटें थी। दुकानदार ने धरमपाल को अंतिम टिकट जबरदस्ती थमा दी थी और उसी आखिरी टिकट ने धर्मपाल की किस्मत बदल दी। और किस्मत देखिए आखिरी टिकट का नंबर लग गया और धर्मपाल ने डेढ़ करोड़ रुपए जीत लिए। जब लॉटरी खुलने का फोन आया तो धर्मपाल को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब टिकट का नंबर चेक किया तो भरोसा हो गया।

करोड़पति बनने के बाद धर्मपाल ने मीडिया को बताया कि पंजाब स्टेट राखी बंपर लॉटरी आई थी। सिरसा जिला पंजाब की सीमा से सटा होने की वजह से एजेंट यहां लॉटरी बेचने आते रहते हैं। हफ्ते भर पहले आए एक एजेंट से हमने 250-250 रुपए के 5 टिकट खरीदे थे। एजेंट कुछ घंटे बाद फिर आया। उसका कहना था कि एक टिकट बच गया है, इसे भी आप खरीद लो। पहले तो मैंने एजेंट को मना कर दिया कि हमने तो पहले ही 5 टिकट खरीद लिए हैं, अब जरूरत नहीं। लेकिन, एजेंट नहीं माना और छठा टिकट खरीदने की गुजारिश करने लगा। वह नहीं माना तो हमने छठा टिकट भी खरीद लिया। शुक्रवार सुबह मेरे पास उसी एजेंट का फोन आया। उसने लॉटरी जीतने की खबर दी। ये किस्मत ही थी, कि न चाहते हुए भी आखिरी टिकट मुझे मिला और डेढ़ करोड़ की लॉटरी जीत गया। उनका कहना है कि हर दिन टिकट नहीं खरीदते हैं, लेकिन त्यौहार पर जब भी बंपर लॉटरी आती है, तब जरूर लेते हैं। हर बार दीपावली बंपर की लॉटरी खरीदते हैं। पिछले करीब 15 साल से ये सिलसिला चल रहा, लेकिन किस्मत अब जाकर खुली। धर्मपाल के तीन बेटे हैं। उनका कहना है कि लॉटरी में जीते पैसों से बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाएंगे। साथ ही सामाजिक कामों में भी खर्च करेंगे। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930