बहू हर किसी से यार कहकर बात करती है. गुटखा खाकर घर में जगह-जगह थूकती है. सास और बहू के बीच झगड़े का यह मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है. पुलिस और काउंसलर ने सास-बहू की बात सुनी है. सास अपने साथ गुटखे के खाली रैपर लेकर परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी.
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुत्रवधू की हरकतों से परेशान सास ने पुलिस से गुहार लगाई है. पुत्रवधू की शिकायत पुलिस थाने में की है. सास का आरोप है कि बहू हर किसी से यार कहकर बात करती है. गुटखा खाकर घर में जगह-जगह थूकती है. सास और बहू के बीच झगड़े का यह मामला सुनवाई के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है. पुलिस और काउंसलर ने सास-बहू की बात सुनी है. सास अपने साथ गुटखे के खाली रैपर लेकर परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थी.
सास ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी करीब 5 महीने पहले हुई है. पुत्रवधू ससुराल में आने के बाद हर किसी को बातचीत में यार कहकर संबोधित करती है. हर समय गुटखा खाती है. गुटखे की पीक घर के हिस्सों में जगह जगह थूकती है. सास ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वो उनकी नई नवेली पुत्रवधू को समझाए. उसकी गुटखा खाने और हर किसी से ‘यार’ कहकर बात करने की आदत छुड़वाए.
इस पर जब पुलिस और काउंसलर ने पुत्र वधू से बातचीत की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की . कहा कि अब वह किसी से ‘यार’ कहकर बात नहीं करेगी. अपनी आदत में सुधार करेगी. लेकिन बात जब गुटखा छोड़ने की आई तो पुत्रवधू ने साफ कह दिया कि वह किसी कीमत पर गुटखा नहीं छोड़ेगी. विवाहिता ने यह जरूर कहा कि वह गुटखा खाकर घर में इधर-उधर नहीं थूकेगी.
दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने सास और बहू को अगली डेट दे दी है. अब अगली तारीख पर सास-बहू के मामले की सुनवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने घर रवाना हो गए हैं. सास बहू का गुटका छुड़वाना चाहती है. बहू अपनी जिद पर अड़ी हुई है. (credit:aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031