चंडीगढ़। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि अब हर-शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट मिलेगी। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री ने दी है। हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए हरियाणा में शनिवार और रविवार को दुकानों और दफ्तरों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान, सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी चीजें खुली रहेंगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी, विज ने अपने ट्वीट में लिखा, कोविड-19 की वजह से हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दफ्तर और दुकानें बंद रहेंगी। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन दिनों कोविड-19 के रोजाना 65,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। (एजेंसी)
सबसे बड़ी खबर : हर शनिवार-रविवार को रहेगा लॉकडाउन, सिर्फ जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट, राज्य के गृहमंत्री ने दी जानकारी…
Related Posts
Add A Comment


















