What's Hot

उत्तर प्रदेश के देवरिया में शिक्षक दिवस पर केक काटने को लेकर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल और टीचर भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ा कि जमकर मारपीट हो गई. इसमें टीचर के सिर और हाथ में चोट आई है. पीड़ित टीचर ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, थाना भलुअनी क्षेत्र अंतर्गत शांति निकेतन इंटर कालेज टेकुआं में शिक्षक दिवस पर अंतिम पीरियड में कार्यक्रम होना था. यहां टीचर श्रीनारायण सिंह यादव पर आरोप है कि उन्होंने पांचवें पीरियड में क्लासरूम में केक काट दिया. जब प्रिंसिपल हरिश्चन्द्र यादव क्लासरूम में पंहुचे तो नाराजगी जताई. इसके बाद दोनों में गाली-गलौज हुई और हाथापाई के बाद मारपीट हो गई. इस दौरान टीचर को चोट आ गई.
aajtak.in की खबर के अनुसार, टीचर श्रीनारायण सिंह यादव का आरोप है कि शिक्षक दिवस पर बच्चे केक लेकर आए थे. बच्चों के आग्रह पर क्लास में केक काट दिया. उसी समय प्रिंसिपल क्लासरूम में आ गए और मेरे सिर पर डंडा मार दिया. उन्होंने कम से कम 10 डंडे सिर पर मारे. क्लास के बच्चों में मुझे उठाया. हमारे लड़के की डेढ़ वर्ष पूर्व ट्रक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है, हममें दम नहीं है कि झगड़ा करें.
घटना को लेकर प्रिंसिपल क्या बोले?
वहीं प्रिंसिपल हरिश्चन्द्र यादव ने कैमरे पर बात नहीं की. हालांकि ऑफ कैमरा बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्लासरूम में केक काटने की बात टीचर श्रीनारायण सिंह यादव से पूछी तो वे आग बबूला हो गए और गाली-गलौज कर हाथ उठा दिया. इस पर हमने अपना बचाव करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे वह गिर पड़े और उन्हें मेज से चोट लग गई.
प्रिंसिपल ने कहा कि अंतिम पीरियड में कार्यक्रम करने की बात हुई थी, जबकि टीचर ने पढ़ाने के दौरान केक काट दिया और पूछने पर हाथापाई व गाली-गलौज की. वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सेवा के अंतिम दौर में हैं प्रिंसिपल और टीचर
शिक्षक दिवस देश के पहले उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाता है.
इस दिन शिक्षकों के योगदान को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता है, लेकिन देवरिया में शिक्षक दिवस पर हुई घटना शर्मनाक है. यहां जिस टीचर और प्रिंसिपल के बीच मारपीट हुई, वे दोनों हमउम्र हैं और अपनी सेवा के अंतिम दौर में हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031