मेरठ। एनसीईआरटी की करोड़ों रुपये की किताबें गैर कानूनी तरीके से बेचे जाने सनसनीखेज मामला सामना आया है। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। पुलिस ने कहा एक संयुक्त अभियान में मेरठ पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गैरकानूनी तरीकों से एनसीईआरटी की किताबें बेचने के लिए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 35 करोड़ रुपये की किताबें जब्त की हैं और मुख्य आरोपी सचिन गुप्ता को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मेरठ पुलिस एसएसपी अजय शाहनी ने कहा सूचना मिली थी कि एक प्रिंटिंग प्रेस में एनसीईआरटी की किताबों की अवैध छपाई चल रही है। इसके बाद संयुक्त टीम ने वहां पर छापा मारकर 35 करोड़ रुपये की एनसीईआरटी पुस्तकों और छपाई मशीनें बरामद की। इस मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान हमें पता चला कि ये किताबें मुद्रित होने के बाद अवैध तरीके से दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य स्थानों के माध्यम से बेची जा रही थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्य आरोपी सचिन गुप्ता की तलाश में है और आगे की जांच जारी है। (एजेंसी)
यहां गैर कानूनी तरीके से बिक रही थी एनसीईआरटी की करोड़ों रुपये की किताबें…12 गिरफ्तार…
Previous Article65 साल की महिला ने 14 महीने में दिया 8 बच्चियों को जन्म…!, जरूर पढिय़े यह दिलचस्प खबर…
Next Article आर.के. सिंह होंगे नए मेडिकल शिक्षा संचालक (डीएमई)
Related Posts
Add A Comment


















