एक खुश दिल व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में हुए एक सर्वे में सामने आया है। कुछ दिनों पहले सामने आये इस शोध में पता चला है कि किसी खुश रहने वाले व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहने से लोगों की मस्तिष्क क्षमता बढ़ सकती है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों का जीवन भी अच्छा हो जाता है।
मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ये शोध किया है। उनके शोध के अनुसार, दिल से खुश रहने वाले व्यक्ति के साथ रोमांटिक रिश्ते में रहने से लोगों की जिंदगी और मस्तिष्क क्षमता बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल से खुश रहने वाले लोगों का व्यवहार हमेशा स्वस्थ रहता है, जो एक रिश्ते के लिए जरुरी और अच्छा माना जाता है। अच्छे और स्वस्थ व्यवहार वाले लोग एक रिश्ते और अपने पार्टनर को खुश रखते हैं। इस शोध के अनुसार, अधिक उम्र में लोगों का दिमाग तेज चलने का कारण उनके पार्टनर के स्वस्थ व्यवहार में छिपा होता है। अगर पार्टनर का व्यवहार स्वस्थ और अच्छा है तो लोग खुश रहते हैं और उनका दिमाग तेज काम करता है। इसके विपरीत जिनके पार्टनर का व्यवहार नकारात्मक रहता है उन लोगों का दिमाग हमेशा स्ट्रेस में रहता है और ठीक से काम नहीं करता है। इसके अलावा शोध में कुछ कारक निकलकर सामने आए हैं, जो समझने की क्षमता को कम या बढ़ा देने की वजह बनते हैं। प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक विलियम जे. चोपिक ने कहा कि संज्ञानात्मक गिरावट के कई कारण हो सकते हैं। इनमें आनुवंशिक मुद्दे, जैविक मार्कर और जीवनशैली कारक शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031