वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में विगत दिवस 17 सितम्बर को वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत वन अपराध के दो अलग-अलग प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमें वन्य प्राणी हाथी दांत तथा पेंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित मामले हैं। उक्त कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में गठित वन विभाग की टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई। वनमण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री एल.एन. पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत् दिवस वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से वन परिक्षेत्र मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत वन्यप्राणी हांथी दांत एवं पंगोलिन शल्क की तस्करी से संबंधित वन अपराध में कठौतिया-घुटरा रोड़ रेल्वे फाटक के समीप राजकुमार आत्मज शिव प्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष भेलवांडांडपारा, सोनहत जिला-कोरिया ( एवं दुबराज आत्मज बाल सिंह गोंड़ उम्र 36 वर्ष सा. भेलवाडांड़पारा, सोनहत जिला-कोरिया से मोटर साइकल में हाथी दांत 02 नग वजन 1.400 कि.ग्रा. की तस्करी में पकड़ा गया। इसी तरह बृजनंदन जायसवाल आत्मज भगवान जायसवाल उम्र 45 वर्ष सा. मोहली, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर एवं राधेलाल आत्मज बुद्धूराम अगरिया उम्र 40 सा. मोहरसोप, चांदनी बिहारपुर जिला-सूरजपुर से छतरंग के पास जंगल में टाटा सूमो गोल्ड वाहन में पेंगोलिन शल्क वजन 1.040 कि.ग्रा. जब्त किया गया। सभी 04 आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत् वन अपराध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30