फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में लाइब्रेरियन की भूमिका से फेमस हुए एक्टर अखिल मिश्रा की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे. वहां किसी बिल्डिंग से गिरकर उनकी डेथ हुई है. दोस्त और एक्टिंग कोच कुलविंदर बख्शी ने अखिल की मौत की खबर कंफर्म की है।
अखिल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने भंवर, उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमति, भारत एक खोज, रजनी जैसे शोज किए थे. फिल्मों की बात करें तो, एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, 3 इडियट्स में काम किया था. इंडस्ट्री में अखिल ने सालों काम किया लेकिन पहचान उन्हें 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली. सीरियल उतरन में उमेद सिंह बुदेला के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था.
BIG BREAKING नहीं रहे ‘थ्री इडियट्स’ के ये फेमस एक्टर… शूटिंग के दौरान बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत
Next Article जब प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच
Related Posts
Add A Comment



















