छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग से नौकरी के बहाने बुलाकर पहले दुष्कर्म किया। फिर दूसरे दिन उसके दोस्तों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपित अविनाश बहरा, सिकंदर जैन और गौरव राज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को 17 वर्षीय नाबालिग रात लगभग नौ बजे गोलबाजार थाना क्षेत्र में कुछ काम से आई थी। इस बीच आरोपियों ने नौकरी के बहाने बुलाकर उसे अपने झांसे में लिया और कार में बैठा लिया। इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घर जाकर इसकी जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : राजधानी में नाबालिग से गैंगरेप… नौकरी के बहाने बुलाकर की दरिंदगी…3 गिरफ्तार
Previous ArticleBREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














