रायगढ़। समितियों में किसानों के पंजीकरण के समय सही व पटवारी द्वारा सत्यापित जानकारी ही प्रविष्ट की जानी है। यदि किसी के द्वारा उक्त कार्य में लापरवाही करने या गलत जानकारी प्रस्तुत करने अथवा उसके एन्ट्री करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में सहकारी समिति प्रबंधकों की खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर खरीदी के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। समितियों को किसानों की सूची देनी होगी, जिसे पटवारी सत्यापित कर समितियों को ऑनलाईन प्रविष्टी के लिए देंगे। समिति प्रबंधकों को सुनिश्चित करना होगा कि पटवारी द्वारा प्रस्तुत जानकारी के आधार पर ही ऑनलाईन एन्ट्री की जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने तकनीकी समस्याओं के चलते जीरो शार्टेज नहीं हुये समिति प्रबंधकों को भी एक सप्ताह के भीतर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिये है इसके बाद भी जिन समितियों के द्वारा जीरो शार्टेज नहीं किया जाता है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये उप पंजीयक सहकारिता को निर्देशित किया। उन्होंने प्रत्येक समिति में एक राजस्व अधिकारी को नोडल बनाने के निर्देश भी दिये। बैठक में समिति प्रबंधकों को खरीफ वर्ष 2020-21 में ऑनलाईन एन्ट्री के लिये तैयार सोसायटी मॉड्युल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, समस्त एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, सहकारिता व खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031