मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. रविवार की देर रात शहडोल की सीमा से लगे उमरिया जिले के पाली रोड में एक कार पेड़ से टकरा गई, हादसे में में 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी,लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे सहित पांच लोग शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, उमरिया जिले के घुनघुटी चौकी अंतर्गत रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे की खबर है. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में शहडोल के निवासी पांच लोगों की मौत हुई है. एसडीओपी पाली से मिली जानकारी के अनुसार, तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं दो लोगों की जिला चिकित्सालय शहडोल में पहुंचने के दौरान मौत हो गई है.
मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी मदारी ढाबे से जन्म दिन की पार्टी मानकर शहडोल वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से किनारे उतरकर पेड़ से टकरा गया. घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे तक उड़ गए.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031