बालोद जिले के ग्राम किसना में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिलाएं किसना गांव में खेत में निदाई करने गई थी। पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों महिलाएं दल्लू निषाद के खेत में काम के बाद खाना खाने के लिए पेड़ के पास बैठी थी, तभी बारिश के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में चमेली निषाद, कामीन निषाद और बिसंतीन साहू आ गई। तीनों महिलाओं को आनन-फानन में देवरी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : खाना खाने बैठी महिलाओं पर गिरी बिजली… 3 की मौत…
Previous ArticleBIG BREAKING स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत
Related Posts
Add A Comment



















