यूपी की राजधानी लखनऊ में 11वीं की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा ने गोमतीनगर में रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर जान दे दी. करीब एक घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ. घटनास्थल से एक बैग मिला है, जिसमें से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट में लिखा है- ‘तुमने मुझे ठुकराया… इसलिए मैं जान दे रही हूं.’
साथ ही सुसाइड नोट में एक लड़के का नाम भी लिखा हुआ है. हालांकि, नोट में मौत का जिम्मेदार खुद को बताया गया है और लिखा गया है कि उस लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. फिलहाल, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतका बाराबंकी के सफदरगंज इलाके की रहने वाली थी. वह 11वीं की छात्रा थी. सुबह स्कूल के लिए कहकर घर से निकली थी लेकिन लखनऊ के रिवर फ्रंट पहुंच गई. यहां पहुंचने के बाद लड़की ने गोमती नदी में छलांग लगा दी. इस दौरान वहां मौजूद गार्ड ने जब उसको देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसपर मौके पर गोताखोर की मदद से तकरीबन एक घंटे बाद लड़की के शव को कर लिया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को इसकी जानकारी दी. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.
इस सुसाइड नोट में लिखा है- “मेरे प्यारे माता पिता मैं आपकी प्यारी बेटी. हमें उसने आज ठुकराया न होता तो आज हम जिंदा होते. मुझे मरना पड़ रहा है. हम मर भी गए तो उसका इल्जाम उस लड़के पर मत लगाना क्योंकि इसमें उसकी कोई गलती नही है आई लव यू.”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031