भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को रायपुर पहुंचे। इनके साथ संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी रायपुर पहुंचे हैं। दिल्ली से आए तीनों नेता एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी की परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा हो सकती है।
पार्टी नेताओं के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री शाह का दौरा पहले से तय था। संतोष का अभी आज आने का कार्यक्रम था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा कार्यक्रम अचानक बना है। शाह और नड्डा परिवर्तन यात्रा की समीक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों पर भी रिपोर्ट लेंगे। पीएम मोदी की 30 सितंबर को बिलासपुर में सभा प्रस्तावित है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : रायपुर पहुंचे नड्डा-शाह… एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे…
Previous Articleछत्तीसगढ़ : कांग्रेस भरोसा यात्रा 2 अक्टूबर को
Related Posts
Add A Comment



















