यूपी के आगरा मेंपिनाहट चंबल नदी के किनारे पितृ पक्ष के लिए तर्पण को आए दो लोगों पर शनिवार सुबह मगरमच्छ ने हमला कर दिया। एक की जांघ को दांतों से काट लिया और दूसरे को खींच कर नदी में ले जाने लगा। शोर शराबा होने पर युवकों को बचाया गया। दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। मगरमच्छ के हमले से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। स्नान करने के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। बमुश्किल लोगों ने सुरक्षित निकाला।

पिनाहट कस्बे में रहने वाले लोगों को चंबल नदी में तर्पण करना मुश्किल हो रहा है। मोहल्ला मार पिनाहट के रहने वाले संजय वर्मा और टीटू गुप्ता सुबह करीब 6 बजे चंबल नदी में खड़े होकर पितृ तर्पण कर रहे थे। तभी एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। संजय वर्मा की जांघ पर अपने नुकीले दांत गढ़ा दिए तो टीटू को खींचकर नदी में ले जाने लगा। दोनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने खींच कर बाहर निकाला। लोगों को आता देख मगरमच्छ नदी में चला गया। घायलों को नजदीकी सीएचसी पर प्राथमिक उपचार दिलाया है। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। टीटू गुप्ता के पैर में गंभीर घाव हो गए हैं।

चंबल नदी के किनारे पर मगरमच्छों का ढेरा – शुक्रवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई है। आस्था को पूरा करना लोगों के लिए जान का जोखिम बना हुआ है। पिंडदान करने पहुंच रहे लोगों पर चंबल नदी में रहने वाले मगरमच्छ हमला कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चंबल नदी के किनारों पर 4 से 5 फीट पानी है। ठंडक लेने के लिए मगरमच्छ नदी किनारे पर आ जाते हैं। नदी में उतरने वालों पर मगरमच्छ हमला बोल देते हैं। नदी किनारे मगरमच्छों का आतंक है। बीते दिनों एक मगरमच्छ गांव में घुस आया था। उसे ग्रामीणों ने पकडकऱ वन विभाग को सौंपा था।

लोगों में फैल गई है दहशत – पितृ पक्ष के चलते कस्बा पिनाहट और आसपास रहने वाले लोग तर्पण के लिए चंबल नदी में पहुंचते हैं। 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष चलेगा। तर्पण के लिए आने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। नदी में स्नान करने के दौरान उन पर मगरमच्छों का हमला हो सकता है। इस दहशत ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन से लोगों ने मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031