रायगढ़। रायगढ़ के बेलादुला क्षेत्र में शादीशुदा इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप करने का आरोप लगा है। युवती के मुताबिक इंजीनियर उसे अपनी फांसी पर लटकी तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करता था। पूरा मामला चक्रधर नगर थाना का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुलमोहर कॉलोनी निवासी जितेंद्र सतपथी जेएसीएल में इंजीनियर है। जितेंद्र ने 5 साल पहले यानी 2018 से एक छात्रा को अपनी पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। बीते मई 2023 तक उससे संबंध बनाता रहा युवती ने जब उससे शादी की बात की, तो परिजन स्वीकार नहीं करेंगे कह कर मुकर गया, जबकि दूसरी युवती से शादी कर लिया। जितेंद्र ने अपनी शादी के बाद पुरानी प्रेमिका को फिर जाल में फंसाने फांसी के फंदे पर लटकी तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल किया। अगर उससे मिलने नहीं आएगी तो वह सचमुच फांसी लगाकर अपनी जान दे देगा। इंजीनियर के इमोशनल मैसेज से दुखी युवती प्रेमिका जब उससे मिलने गई तो वह उससे संबंध बनानने की कोशिश की, लेकिन मना करने पर गुस्साए जितेंद्र ने जूते से मारकर भगा दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031